Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCISH Celebrates 42nd Foundation Day with Unveiling of Dr Krishna Lal Chaddha s Statue
सीआईएसएच में पद्मश्री डॉ केएल चड्ढा की मूर्ति का हुआ अनावरण

सीआईएसएच में पद्मश्री डॉ केएल चड्ढा की मूर्ति का हुआ अनावरण

संक्षेप: Lucknow News - मलिहाबाद में केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान ने अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ कृष्ण लाल चड्ढा की मूर्ति का अनावरण किया गया और सभागार का नामकरण उनके नाम पर किया गया। नई वेबसाइट...

Thu, 4 Sep 2025 07:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

मलिहाबाद, संवाददाता। केन्द्रीय आम अनुसंधान केन्द्र के रूप में स्थापित केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान(सीआईएसएच), रहमान खेड़ा ने गुरुवार को अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान संस्थान को शिखर पर पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ कृष्ण लाल चड्ढा की मूर्ति का अनावरण किया गया। वहीं सभागार का नामकरण भी उनके नाम पर किया गया। नई वेवसाइट का शुभारम्भ भी किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के उप महानिदेशक डा एसके सिंह ने कहा कि भारतीय बागवानी को आकार देने में श्री चड्ढा की अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने आम निर्यात प्रोटोकॉल, डिजिटल बाग स्वास्थ्य कार्ड, स्मार्ट बाग प्रबंधन और कटाई पश्चात प्रौद्योगिकियों में हुई प्रगति की सराहना की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों पर बल दिया। महानिदेशक डा वीबी पटेल ने जलवायु परिवर्तन और उभरते हुये अन्य मुद्दों के विरूद्ध फल क्षेत्र को मजबूत बनाने पर बल दिया।