ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरुपए और गहने चोरी का आरोप लगाया

रुपए और गहने चोरी का आरोप लगाया

सरोजनीनगर की एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर 3 दिन पहले घर में घुसकर लाखों रुपए की नकदी और गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। सरोजनीनगर के बदालीखेड़ा निवासी...

रुपए और गहने चोरी का आरोप लगाया
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 04 Nov 2018 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

सरोजनीनगर की एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर 3 दिन पहले घर में घुसकर लाखों की नगदी और गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल कर रही है। सरोजनीनगर के बदालीखेड़ा निवासी लव कश्यप कपड़ा व्यवसायी है। उसकी पत्नी पूजा के मुताबिक एक नवम्बर को पति किसी काम से घर के बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। पूजा का आरोप है कि तभी दोपहर करीब 12 बजे उसने देखा कि पड़ोस में रहने वाला राहुल अपने चार पांच अन्य साथियों के साथ उसके घर से बाहर निकल कर जा रहा है। इस पर पूजा को संदेह हुआ और उसने अपनी अलमारी व संदूक देखा। अलमारी के अंदर रखे करीब पौने दो लाख रुपए की नगदी और कीमती गहने गायब मिले। पूजा ने रविवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें