ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊधौरहरा के नेचर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा 

धौरहरा के नेचर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा 

प्राथमिक विद्यालय धौरहरा के बच्चों को नेचर कैम्प में प्रतिभाग कराया गया। नेचर कैम्प में छात्रों को बर्ड वाचिंग, पर्यावरण गीत, हरियाली गीत, बायोडावर्सिटी, ऑब्जर्वेशन एक्टिविटी, ट्री ऑब्जर्वेशन, फ़ूड...

धौरहरा के नेचर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा 
हिन्दुस्तान संवाद,करनैलगंज (गोंडा) Sat, 24 Mar 2018 03:48 PM
ऐप पर पढ़ें

प्राथमिक विद्यालय धौरहरा के बच्चों को नेचर कैम्प में प्रतिभाग कराया गया। नेचर कैम्प में छात्रों को बर्ड वाचिंग, पर्यावरण गीत, हरियाली गीत, बायोडावर्सिटी, ऑब्जर्वेशन एक्टिविटी, ट्री ऑब्जर्वेशन, फ़ूड चेन,    रिवर इको सिस्टम और विभिन्न गतिविधियों के बारे में खेल-खेल में जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। 
पुरस्कारों की हुई बौछार : कैम्प के दौरान गतिविधि में प्रतिभाग कर विजयी छात्र-छात्राओं को करनैलगंज की संस्था सरदार जगत सिंह ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के डॉक्टर पुनीत सिंह और आजाद युवा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षित सिंह ने छात्रों को पुरस्कार बांटे। टर्टल सर्वाइलवल एलाइंस के समन्वयक भास्कर दीक्षित कार्यक्रम में बच्चों से रूबरू हुए।
लखनऊ से पधारे नीरज पटेल ने कहा आज तक बहुत कैम्प करा चुका लेकिन इस स्कूल के बच्चों के साथ कैम्प करने में आनंद आया। कार्यक्रम में प्रथम फाउंडेशन के शिवभान सिंह, संजय गौतम, श्याम नारायण पाण्डेय, सरिता भारती, महेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान राम कुमार गुप्ता, विजय लक्ष्मी शर्मा, रवि प्रताप सिंह, राम कुमार, मोनिका सिंह रहे। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें