राज्य विवि के निर्माण में धीमी प्रगति मुख्य अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - कार्यदायी संस्थान पर कार्रवाई करें: मुख्य सचिव - 31 मई तक विवि का काम

राज्य विवि के निर्माण में धीमी प्रगति मुख्य अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ, विशेष संवाददातामुख्य सचिव एसपी गोयल ने राज्य विश्वविद्यालयों के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित मुख्य अभियंता के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।मुख्य सचिव ने गुरुवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में बन रहे राज्य विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विश्वविद्यालयों के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ 31 मई तक निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए।मुख्य सचिव को समीक्षा के दौरान बताया गया कि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर का निर्माण पूरा करने की तिथि 11 फरवरी थी, लेकिन 76 प्रतिशत ही काम हुआ है।

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद का निर्माण 23 फरवरी तक पूरा होना था और भौतिक प्रगति 78.53 प्रतिशत है। मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय बलरामपुर परियोजना का निर्माण कार्य 6 दिसंबर 2025 को पूरा होना था और भौतिक प्रगति 81.50 प्रतिशत ही है। बैठक में प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा महेंद्र प्रसाद अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।