ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रियंका गांधी की शिकायत पर मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक तलब

प्रियंका गांधी की शिकायत पर मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक तलब

प्रियंका गांधी की शिकायत पर मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक तलब

प्रियंका गांधी की शिकायत पर  मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक तलब
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 10 Feb 2020 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

----12 फरवरी को आज़मगढ़ में हुई पुलिसिया हिंसा के पीड़ितों से मिलेंगी प्रियंका

विशेष संवाददाता --राज्य मुख्यालय

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और दूसरे कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने 27 जनवरी को आयोग से मिलकर नागरिकता संशोधन अधिनियम व एनआरसी के खिलाफ चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान पुलिसिया हिंसा और उत्पीड़न की शिकायत की थी। आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस देते हुए 6 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। आयोग ने कांग्रेस महासचिव को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि उनकी शिकायत पर कार्यवाही हो रही है। दूसरी ओर, प्रियंका गांधी 12 फरवरी को आजमगढ़ जाएंगी। वह वहां बिलरियागंज में शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के पीड़ितों से मुलाकात करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें