ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमुख्यमंत्री ने सिविल में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई

मुख्यमंत्री ने सिविल में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से टीका लगवाने की अपील की कहा-संभावित तीसरी लहर...

मुख्यमंत्री ने सिविल में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 02 Aug 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से टीका लगवाने की अपील की

कहा-संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए लोग टीका लगवाएं

राजधानी में मंगलवार को मेगा टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा

सिविल अस्पताल के निदेशक ने सीएम को टीकाकरण का प्रमाण पत्र सौंपा

लखनऊ। संवाददाता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सिविल अस्पताल में को-वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली। उन्होंने पहली डोज पांच अप्रैल को सिविल अस्पताल में ही लगवाई थी। मुख्यमंत्री ने 18 साल से अधिक उम्र के बचे हुए सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए लोग टीका लगवाएं। राजधानी में मंगलवार को मेगा टीकाकरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री को सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष एस. सुन्दरयाल ने टीकाकरण का प्रमाण पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री 14 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इस कारण उनकी पहली और दूसरी डोज के बीच करीब चार माह का अंतर हुआ है। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभास एस. सुन्दरयाल बताते हैं कि 15 अगस्त तक एक लाख लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। निदेशक ने बताया कि सिविल अस्पताल में अब तक 81,477 लोग टीका लगवा चुके हैं। इसमें 18 साल से 44 साल के बीच के 28,497 पुरुषों और 11,498 महिलाओं ने टीका लगवाया। अन्य 45 साल से ऊपर वाले, स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें