ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसीमावर्ती गांवों में रात्रि विश्राम कर जायजा लिया

सीमावर्ती गांवों में रात्रि विश्राम कर जायजा लिया

डीजीपी मुख्यालय के निर्देश पर थाना प्रभारी से लेकर एडीजी स्तर तक के पुलिस अफसरों ने अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमा से सटे प्रदेश के गांवों में...

सीमावर्ती गांवों में रात्रि विश्राम कर जायजा लिया
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 27 Jan 2023 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

डीजीपी मुख्यालय के निर्देश पर थाना प्रभारी से लेकर एडीजी स्तर तक के पुलिस अफसरों ने अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमा से सटे प्रदेश के गांवों में गोष्ठी तथा रात्रि विश्राम कर हालात का जायजा लिया।

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था की दृष्टि से गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीमावर्ती गांवों का चयन करते हुए वहां जाकर ग्रामवासियों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी, पैदल गस्त व रात्रि विश्राम के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत राजपत्रित अधिकारियों ने अलग-अलग गांवों में जाकर ग्रामीणों के साथ गोष्ठी एवं पैदल गस्त के बाद गांव में ही रात्रि विश्राम किया। इस दौरान बीट कांस्टेबल, महिला बीट कांस्टेबल और ग्राम प्रहरी (चौकीदार) के साथ भी बैठक की गई।

साथ ही शासन की सीमावर्ती जिलों से संबंधित विकास नीतियों को नागरिकों के साथ साझा किया गया। भ्रमण व रात्रि विश्राम के दौरान ग्रामवासियों से आस-पास सीमावर्ती क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य व अवांछनीय गतिवधियों आदि के संबंध में भी जानकारी साझा की गई। गो-तस्करी, अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए बनाई गई कार्ययोजना का आकलन भी किया गया। पुलिस अफसरों से सीमा सुरक्षा के लिए स्थापित पुलिस बैरियर‌ व नाका की चेकिंग करते हुए नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों के साथ संयुक्त पुलिस पेट्रोलिंग की समीक्षा भी की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें