लखनऊ में बारिश के दौरान फुटओवर ब्रिज के नीचे खड़े वाहन चालकों को चालान का डर दिखा पुलिस ने हटाया
Lucknow News - मंगलवार सुबह लोहियापथ जियामऊ फुटओवर ब्रिज के नीचे बारिश में खड़े दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस ने चालान का डर दिखाकर हटाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने अफरातफरी मचा दी, जबकि पुलिस ने कहा कि वीआईपी मूवमेंट के कारण गाड़ियों को हटाना जरूरी था। किसी का चालान नहीं किया गया।
बारिश के दौरान मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे लोहियापथ जियामऊ फुटओवर ब्रिज के नीचे खड़े दो पहिया वाहन चालकों के नबंर प्लेट की मोबाइल से फोटो चालान का डर दिखाकर हटा दिया। यह देख फुटओवर ब्रिज के नीचे खड़े वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख लोग पुलिस को संवेदनहीन बताते हुए तरह-तरह के कमेंट किए गए। वहीं अफसरों का दावा है कि वीआईपी मूवमेंट में सुरक्षा और मार्ग बाधित होने की दृष्टि से वाहन चालकों सामान्य रूप से हटाया गया था।
किसी के वाहन का चालान नहीं हुआ। करीब सवा दस बजे कड़ाके की ठंड में बारिश के दौरान दोपहिया वाहन चालक भीगने से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज के नीचे खड़े थे। इस बीच पुलिस की एक जीप और इंटरसेप्टर का हटूर बजाते हुए पहुंची। गाड़ियों से उतरे पुलिस कर्मियों ने लोगों को चालान का डर दिखाकर हटवाना मोबाइल से फोटो खींचने लगे। लोग वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने गाड़ियां हटवा दी। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट था। लोग आधी सड़क तक गाड़ियां लेकर खड़े थे। सुरक्षा और मार्ग बाधित न हो इस दृष्टि से वाहन चालकों को पुलिस कर्मियों ने किनारे होने के लिए निवेदन किया था। सोशल मीडिया पर प्रसारित आरोप निराधार हैं। किसी भी वाहन का चालान नहीं किया गया। पुलिस सूखे में निकलती नहीं तो बारिश में चालान कहां करेगी? सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कुछ लोगों ने कमेंट किया कि पुलिस सूखे में तो सड़क पर दिखती नहीं हैं। बारिश में कहां निकलकर चालान करेगी। वीवीआईपी कल्चर में किसी बड़े को आना होगा इस लिए दबाव में पुलिस भीगते हुए सड़क पर निकली और गाड़ियां हटवाने लगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




