ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकूरेभार में चन्द्रयान-2 कर रहा है माता रानी का स्वागत

कूरेभार में चन्द्रयान-2 कर रहा है माता रानी का स्वागत

आधुनिकता से भक्ति का अनोखा संगम देखना हो तो आइए कूरेभार कस्बे में। यहां भक्ति के साथ देशभक्ति भी मिलेगी। राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले मिशन चन्द्रयान-2 के वैज्ञानिकों को समर्पित माता रानी का यह...

कूरेभार में चन्द्रयान-2 कर रहा है माता रानी का स्वागत
हिन्दुस्तान संवाद,सुलतानपुर।Wed, 09 Oct 2019 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

आधुनिकता से भक्ति का अनोखा संगम देखना हो तो आइए कूरेभार कस्बे में। यहां भक्ति के साथ देशभक्ति भी मिलेगी। राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले मिशन चन्द्रयान-2 के वैज्ञानिकों को समर्पित माता रानी का यह दरबार खूब भीड़ बटोर रहा है।
शहर में स्थापित होने वाले माता रानी के दरबार में कई पूजा समितियों की ओर से हर बार कुछ अलग किया जाता है। इसी तर्ज पर ग्रामीणांचल में भी अब अलग करने की परंपरा शुरू हो गई है। जिले के कूरेभार कस्बे में श्री नव बाल विराट दुर्गा पूजा समिति की ओर से हर बार कुछ अलग तरीके का पंडाल बनाया जाता है। इस बार मिशन चन्द्रयान 2 की तर्ज पर पंडाल सजाया गया है। चन्द्रयान 2 के रॉकेट लांचर जी इस एलवीएम के 3 का यह मॉडल इस तरह बनाया गया है जिसमें धुंआ भी निकलता है। जैसे यह लांच के लिए तैयार हो रहा है। 
समिति के अध्यक्ष और भाजयुमो के जिलामंत्री गौरव मौर्य बताते हैं कि चन्द्रयान-2 ने देश का नाम विश्व में बढ़ाया है। इसमें लगे वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन और नई पीढ़ी को वैज्ञानिकता से जोड़ने की यह मुहिम रंग ला रही है और लोग इसकी सेल्फी सोशल  मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।
बच्चों की इस समिति ने पिछले वर्ष फेसबुक मॉडल से पंडाल सजाया था। इस बार भी कुछ नया है। समिति के कार्यकर्ता विनय विश्वकर्मा ने बताया कि इस समिति में अधिकतर बच्चे हैं। इसलिए पैसा इकट्ठा करने के लिए हर वर्ष सभी को गुल्लक दिया जाता है। नाले के ऊपर सजे इस पंडाल को भव्यता देने के लिए नाले को ढककर फव्वारा लगया गया है। इस पंडाल को सजाने में श्रीप्रकाश, शिवम, सौरभ, ऋषभ, सुभाष, अनुराग, सृजन, जयकिशन , सूरज, श्रीकृष्ण, आदित्य, सम्मान, प्रिंस, सचिन, शुभम, अंकित आदि का सराहनीय योगदान रहा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें