खेल----चैंपियन ऑफ चैंपियंस ओवरऑल विजेता बना
कराटे कप लखनऊ, संवाददाता। चैंपियन ऑफ चैंपियंस कराटे अकादमी ने द्वितीय शोतोकान कराटे कप

कराटे कप लखनऊ, संवाददाता। चैंपियन ऑफ चैंपियंस कराटे अकादमी ने द्वितीय शोतोकान कराटे कप चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ 28 स्वर्ण, 16 रजत व 12 कांस्य सहित 56 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में रविवार को आयोजित चैंपियनशिप में द टाउन्स कराटे अकादमी 23 स्वर्ण, 14 रजत व 11 कांस्य सहित 48 पदकों के साथ उपविजेता रही। नाइन जूपिटर कराटे अकादमी को 19 स्वर्ण, 11 रजत व 5 कांस्य सहित 35 पदकों के चलते तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।प्रद्युम्न पांडेय, ओमिशा श्रीवास्तव, अभिनव वर्मा, ऋत्विज सिंह, हेतिका श्रीवास्तव, दीपांशी राणा, पाश्वी पटेल, आशवी चौधरी, अश्विक आनंद, दीपशिखा, आशुतोष गुप्ता, मुस्कान सक्सेना, नंदिनी, नारायण दीप, रन्या बाजपेयी, अस्मिता, सानवी श्रीवास्तव ने स्वर्ण जीते।
चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि रमेश कुमार (पीसीएस, जनरल मैनेजर, कोऑपरेटिव शुगर मिल फेडरेशन, लखनऊ) व विशिष्ट अतिथि वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन (डब्लूएमएसकेएफ) इंडिया के अध्यक्ष क्योशी जसपाल सिंह ने किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


