एलपीजी की कालाबाजारी रोकने की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों ने एलपीजी सिलेंडर की कमी और बुकिंग में भ्रम की स्थिति की समस्याएँ बताई। व्यापारियों ने कालाबाजारी रोकने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि उनकी समस्याएँ शासन तक पहुँचाई जाएंगी।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की चिनहट में हुई बैठक में होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस संचालकों ने अपनी दिक्कतें बताईं। व्यापारियों ने कहा कि कॉमर्शियल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर का संकट बना हुआ है। गैस बुकिंग के समय को लेकर कई तरह के संदेशों ने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। कारोबारियों ने एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि व्यापारियों की बात शासन तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान प्रवीणमणि त्रिपाठी, प्रभात राय, नितिन सचान, राकेश सिंह, रतनदास, राजेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, गुलाब यादव आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


