बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं की चेन लूटी

बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं की चेन लूटी

संक्षेप:

Lucknow News - कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की चेन लूट ली। इंदिरानगर में भी एक वृद्धा की चेन लूटने की घटना हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर सीसी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। 

Oct 13, 2025 06:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर घर के बाहर खड़ी महिला की चेन लूट ली। ‌वहीं, इंदिरानगर में बदमाशों ने मंगलवार शाम वृद्धा सरिता जैन की चेन लूट ली। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड निवासी चंद्रावती घर के बाहर टहल रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। शोर सुनकर जब तक आस पड़ोस के लोग दौड़े बदमाश फर्राटा भरते फरार हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में सीसी फुटेज खंगाली जा रही है।

उधर, इंदिरानगर में रहने वाली सरिता मंगलवार शाम करीब छह बजे आम्रपाली चौराहे के खरीदारी करके लौट रही थीं। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर उनकी चेन लूट ली। पीड़िता ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।