लखनऊ सीएफओ कांक्लेव में जुटे दिग्गज कंपनियों के 175 प्रतिनिधि

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर और नीति सुधारों की हुई सराहना लखनऊ, विशेष संवाददाता

लखनऊ सीएफओ कांक्लेव में जुटे दिग्गज कंपनियों के 175 प्रतिनिधि

इनवेस्ट यूपी ने शनिवार को लखनऊ में मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) कांक्लेव का आयोजन किया, जिसमें दिग्गज कंपनियों के 175 से अधिक सीएफओ और सीएक्सओ ने भागीदारी की। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सीएफओ ने यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर और नए औद्योगिक परिदृश्य की सराहना की।

कार्यक्रम की चर्चा

कार्यक्रम में अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) दीपक कुमार ने कहा कि यूपी आज राजस्व सरप्लस राज्य है। प्रदेश में निवेशकों को नीति लाभ, आधारभूत सुविधाएं और हर सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। निवेशक खुद इसकी सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल लगभग 90 प्रतिशत सीएफओ पहली बार लखनऊ आए। कई प्रतिनिधि एक दशक बाद लखनऊ पहुंचे। सभी ने प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, शहरी विकास और उद्योग-अनुकूल माहौल में आए व्यापक बदलाव पर चर्चा की।

Voice of UP

आर्थिक रणनीतियाँ

प्रमुख सचिव, नियोजन आलोक कुमार ने कार्यक्रम में एक ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति साझा की। उन्होंने बड़े पैमाने पर विकास, निवेश संवर्धन, नवाचार और प्रस्तावित लखनऊ एआई सिटी जैसी नई संभावनाओं की भी चर्चा की। कार्यक्रम में इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद ने उप्र जीसीसी नीति-2024, उप्र औद्योगिक निवेश व रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 तथा यूपी एफडीआई/एफसीआई/फार्च्यून ग्लोबल व इंडिया 500 कंपनियों निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 समेत अन्य नीतियों की विस्तार से जानकारी दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएफओ कांक्लेव में कितने सीएफओ ने भाग लिया?
सीएफओ कांक्लेव में 175 से अधिक सीएफओ और सीएक्सओ ने भाग लिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।