फार्मेसी संकाय की 35 छात्राओं सर्वाइकल कैंसर की टीका लगाया
Lucknow News - लखनऊ में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय ने सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण अभियान के तहत तीसरी खुराक लगाई। कुलपति प्रो. अजय तनेजा की देखरेख में 35 छात्राओं को टीका लगाया गया, जो महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा और रोगों की रोकथाम में महत्वपूर्ण कदम है।

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय की ओर से सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान के अंतर्गत तीसरी खुराक लगायी गई। यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।टीकाकरण कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत कुल 35 छात्राओं को टीका लगाया गया, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा सके। संकाय निदेशक प्रो. शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि टीकाकरण शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में यह अत्यंत प्रभावी है।
उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण न केवल संक्रमण से बचाव करता है, बल्कि भविष्य में होने वाली जटिलताओं को भी कम करता है। साथ ही, व्यापक स्तर पर टीकाकरण से सामूहिक प्रतिरक्षा विकसित होती है, जिससे समाज के अन्य लोगों को भी सुरक्षा मिलती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


