ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊइसी सत्र से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय का संचालन

इसी सत्र से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय का संचालन

पांच साल पहले अमेठी के नौनिहालों को अच्छी तालीम देने की पहल इस साल परवान चढ़ जाएगी। अगले कुछ दिनों में केंद्रीय विद्यालय का अस्थाई संचालन शुरू होने वाला है। ताला के भीटे पर केंद्रीय विद्यालय का नया...

इसी सत्र से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय का संचालन
हिन्दुस्तान संवाद,अमेठी। Wed, 17 Apr 2019 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पांच साल पहले अमेठी के नौनिहालों को अच्छी तालीम देने की पहल इस साल परवान चढ़ जाएगी। अगले कुछ दिनों में केंद्रीय विद्यालय का अस्थाई संचालन शुरू होने वाला है। ताला के भीटे पर केंद्रीय विद्यालय का नया भवन बनने तक मुंशीगंज स्थित कुक्कुट विकास केंद्र के 14 कमरों में अस्थाई तौर पर कक्षा एक से पांच तक कक्षाओं का संचालन कराया जाएगा। इसके लिए भवन के मेंटिनेंस का काम शुरू हो गया है। काम पूरा होते ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यूपीए-2 के कार्यकाल में अमेठी में केंद्रीय विद्यालय स्थापना की शुरुआत हुई थी। तब इसके लिए तिलोई के बख्तावरपुर में लगभग ढाई हेक्टेयर जमीन चिन्हित करते हुए वर्ष 2015 से जायस स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में अस्थाई रूप से संचालन कराया जाना था। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वहां बात नहीं बन सकी। बाद में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर जिला मुख्यालय के निकट जमीन तलाशने को कहा। 
इसके बाद वर्ष 2017 में ताला के भीटे पर साढ़े तीन हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन किया। इसके साथ ही विद्यालय के अस्थाई संचालन के लिए सौ रुपये प्रति वर्ष किराए पर मुंशीगंज स्थित कुक्कुट विकास परियोजना को लिया गया है। ताला की जमीन भीटे के रूप में दर्ज होने के चलते पेंच फंस गया। बाद में राजस्व परिषद के निर्देश पर भीटे की जमीन के बराबर बंजर जमीन भू प्रबंधन समिति को देकर पूरा रास्ता साफ कर दिया। हाल ही में चार मार्च को अमेठी के दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास किया था। ऐसे में अब अस्थाई तौर पर कक्षाएं संचालन शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।
डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण
जिलाधिकारी डा.आरएम मिश्र ने सीडीओ प्रभुनाथ व डीआईओएस नंदलाल के साथ कुक्कुट विकास परियोजना भवन का मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने भवनका शीघ्र मेंटनेंस करने के निर्देश दिए।
केंद्रीय विद्यालय के नोडल प्रधानाचार्य केटी यादव ने कहा कि इस सत्र में हर हाल में कक्षाएं चलेंगी। मेंटिनेंस पूरा होने के बाद प्रशासनिक स्वीकृत मिलते ही प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। पहले साल दो सौ बच्चों को प्रवेश मिलेगा। कक्षा एक से पांच तक कक्षाएं चलाई जाएंगी।
                            
                   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें