ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊडा. आम्बेडकर के सपने को साकार कर रही है केंद्र व राज्य सरकार: केशव मौर्य

डा. आम्बेडकर के सपने को साकार कर रही है केंद्र व राज्य सरकार: केशव मौर्य

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कालिदास मार्ग स्थित अपने कैंप...

डा. आम्बेडकर के सपने को साकार कर रही है केंद्र व राज्य सरकार: केशव मौर्य
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 07 Dec 2022 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कालिदास मार्ग स्थित अपने कैंप कार्यालय में संविधान शिल्पी भारतरत्न डा. भीमराव आम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महान विधिवेत्ता, संविधान शिल्पी भारतरत्न बाबा साहब डा. भीमराव आम्बेडकर के सपनों को केंद्र व प्रदेश सरकार साकार कर रही हैं। दोनों सरकारें सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ काम कर रही हैं। दोनों सरकारों द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसके द्वारा सभी गरीबों के हित में काम हो रहे हैं। चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के विचारों व आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें