
अम्बेडकरनगर: हर्ष फायरिंग में युवक घायल
Lucknow News - जहांगीरगंज,(अम्बेडकरनगर) संवाददाता। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के माडरमऊ करौली गांव में आयोजित तिलक समारोह
जहांगीरगंज,(अम्बेडकरनगर) संवाददाता। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के माडरमऊ करौली गांव में आयोजित तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। युवक के घायल होने के बाद हर्ष फायरिंग करने वाला फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के माडरमऊ करौली गांव निवासी जगदंबिका पांडेय के पुत्र का तिलक कार्यक्रम गुरुवार की शाम को चल रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की जाने लगी। हर्ष फायरिंग के दौरान तिलक कार्यक्रम में निमंत्रण में शामिल होने आए बगल के गांव बड़ागांव निवासी जिशान पुत्र अब्दुल हक के हाथ को छलनी करते हुए गोली लग गई।
जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए घटनाक्रम से हर कोई स्तब्ध रह गया। आनन फानन में घायल जीशान को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उधर घटना के बाद आनन फानन में तिलक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। हर्ष फायरिंग करने वाला फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




