आशियाना में हुआ रंगोत्सव, महिलाओं ने खेली होली

Mar 02, 2026 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन की महिला इकाई द्वारा रंगोत्सव मनाया गया। महिलाएं नाचते-गाते हुए रंग-गुलाल और होली गीतों के साथ उत्सव में शामिल हुईं। कार्यक्रम में कृष्ण और राधा जी का रूप धरकर नृत्य किया गया। कार्यक्रम में कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

आशियाना में हुआ रंगोत्सव, महिलाओं ने खेली होली

फोटो भी है ..... आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन की महिला इकाई द्वारा आयोजित किया गया रंगोत्सव लखनऊ, संवाददाता। आशियाना कालोनी सेक्टर-के स्थित जगदम्बेश्वर मंदिर प्रांगण में सोमवार को महिलाओं ने नाचते-गाते हुए रंगोत्सव मनाया। आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन की महिला इकाई की ओर से होलिका दहन से पहले रंग-गुलाल व होली गीतों के साथ होली उत्सव मनाया गया। महिलाओं नें होली गीतों पर कृष्ण व राधा जी का रूप धर नृत्य किया। पूरा वातावरण संगीत मय हो गया। इस अवसर पर शशि अग्निहोत्री, पार्षद निर्मला सिंह, नीलम गुप्ता, मधू गुप्ता, रजनी भाटिया, विमला पांडेय, भारती गुप्ता, ममता टंडन, शैल पांडेय, सीमा, नुपुर, अंजू, ज्योत्सना, पुष्पा, साधना, इंदिरा, नमिता, जया, बबली समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

एसोसिएशन के महासचिव अवधेश चंद्र अग्निहोत्री ने बताया यह कार्यक्रम आशियाना रेजिडेंट एसोसिएशन की महिला विंग के द्वारा आयोजित किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।