मलिहाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत
Lucknow News - मलिहाबाद के महमूद नगर में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष विजय मौर्य को 70 किलोग्राम मोतीचूर के लड्डुओं से तौला गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की...

मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद के महमूद नगर स्थित देवम लॉन में मंगलवार को आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय मौर्य को लड्डुओं से तौला गया। साथ ही लोगों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर बधाई दी।
मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, विकास पाठक की ओर से आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष को 70 किलोग्राम मोतीचूर के लड्डुओं से तौला। फिर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर होली की बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने कहा कि मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना यह सिद्ध करता है कि पार्टी के लिए एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। समारोह में गौशाला प्रमुख उमाकान्त गुप्ता, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पंकज गुप्ता, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविन्द शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र अवस्थी, प्रत्यूष सिंह प्रधान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह चौहान, विनय प्रताप सिंह व प्रमोद पाठक मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।