
उलेमाओं ने विलादत पर बयां की हजरत अली की फजीलत
Lucknow News - हजरत अली का जन्मदिन शहर में धूमधाम से मनाया गया। उलेमाओं ने उनकी फजीलत का बखान किया। ऐशबगा स्थित हजरत गुलजार शाह मस्जिद के सामने जश्न ए विलादते मौला अली मनाया गया। मुफ्ती अबुल इरफान मियां ने हजरत अली की मिसाली शख्सियत की तारीफ की। समारोह में कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।
जश्ने विलादत हजरत अली शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां उलेमाओं ने हजरत अली की फजीलत बयां की। ऐशबगा स्थित हजरत गुलजार शाह मस्जिद के सामने जश्न ए विलादते मौला अली वा ज़िक्र ए एहले बैत ए अतहार ईशा की नमाज के बाद मनाया गया। समारोह में मुफ्ती अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने कहा कि हजरत अली की शख्सियत मिसाली है। हज़रत अली बहुत बहादुर, आलिमो के आलिम , आदिल , जा़हिद और खुदा के शेर असदुल्लाह थे। जिन्हें मौला ए कायनात और वली अल्लाह भी कहा जाता है। जिनकी जिंदगी में अदल इंसाफ ,इल्म व हिकमत, शुजाअत व सखावत और तकवा व परहेज़गारी शामिल थी।
मुफ्ती कमालुद्दीन ने कहा कि हजरत अली का शुमार इस्लामी तारीख की बहुत अहम और अजीम तरीन शख्सियत में होता है। इस मौके पर पर नूर मोहम्मद अंसारी सदर अंजुमन गुलामने मुस्तफा, कारी साबिर हुसैन कादरी, मौलाना डॉक्टर ज़ाकिर रजा मीनाई , एडवोकेट फैजान फरंगीमहली, एडवोकेट आमिर रसूल, सैयद तौसीफ व अन्य मौजूद रहे। इसी तरह दरगाह शाहमीना शाह में मखदूम शाह मीना फाउण्डेशन की ओर से जश्ने विलादते मौला अली पीर जादा शेख शाकिर अली मिनाई अध्यक्षता में हुआ। कारी अब्दुल हन्नान फहमी बोकारवी ने कहा कि हजरत अली फातेहे खैबर भी है और दामादे पैमबर भी। आप बहुत बड़े बहादुर इंसान थे। इसी क्रम में मस्जिद एक मिनारा में यौमे अली जलसा हाफिज अब्दुल रशीद की अध्यक्षता में हुआ। जलसे में सीनियर उसताद मौलाना कारी मोहम्मद सिद्दीक ने हजरत अली की सीरत बयां की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




