Lucknow News: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Lucknow News: भारत विकास परिषद की छत्रपति शाखा ने लखनऊ के होटल श्री मंगलम में हरियाली तीज समारोह मनाया। मुख्य अतिथि अंशु श्रीवास्तव रही। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ, सामाजिक कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया गया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक भोज के साथ हुआ।
Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। भारत विकास परिषद छत्रपति शाखा, लखनऊ की ओर से रायबरेली रोड स्थित एल्डिको उद्यान 2 के होटल श्री मंगलम में हरियाली तीज समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंशु श्रीवास्तव रहीं। शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ हुआ। इस अवसर पर संरक्षक प्रदीप सक्सेना, अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, महिला संयोजिका संध्या श्रीवास्तव, सचिव बिमलेश श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीति अग्रवाल ने किया, जबकि आशी भटनागर की गणपति वंदना ने सभी का मन मोह लिया। संध्या श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, नीलम सिंह, दीप्ति श्रीवास्तव और विनीता अस्थाना की लघु नाटिका तथा प्रीति अग्रवाल के नृत्य को खूब सराहना मिली।
आरती और सीमा अग्रवाल ने कजरी गीत प्रस्तुत कर तीज का रंग और गहरा किया।प्रदीप सक्सेना और जितेंद्र अग्रवाल ने सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। नीता सक्सेना ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। राष्ट्रगान और सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


