ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुलतानपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद का पर्व

सुलतानपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद का पर्व

जिले में बुधवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह नौ बजे ईदगाह पर नमाज अदा की गई।  यहां शहर काजी मौलाना अब्दुल लतीफ ने ईद की नमाज अदा कराई। इसी तरह अन्य मस्जिदों पर भी ईद...

सुलतानपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद का पर्व
हिंदुस्तान संवाद,सुलतानपुर। Wed, 05 Jun 2019 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बुधवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह नौ बजे ईदगाह पर नमाज अदा की गई।  यहां शहर काजी मौलाना अब्दुल लतीफ ने ईद की नमाज अदा कराई। इसी तरह अन्य मस्जिदों पर भी ईद के नमाज अदा की गई।
 फिर सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं देना शुरू किया, जो देर शाम तक चलता रहा। इसके बाद बच्चे बड़े सब नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर गए। जहां सेवईं खाकर मुंह मीठा किया और ईद की शुभकामनाएं दीं। ये सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बच्चों में खूब उत्साह दिखा। महिलाओं ने भी घरों में खूब पकवान बनाए। परिवार के साथ हंसी खुशी त्योहार मनाया। बच्चों ने बड़ों से ईदी ली। जगह-जगह लगे मेलों में बच्चों ने खूब मस्ती की। शहर का पर्यावरण पार्क और अमहट स्थित अलंकरण पार्क भी गुलजार रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें