ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलेनिन की जयंती घरों में उत्सवपूर्ण ढंग से मनाई

लेनिन की जयंती घरों में उत्सवपूर्ण ढंग से मनाई

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं  ने विश्व सर्वहारा के नेता वीआई लेनिन की 150वीं जयंती अपने घरों में उत्सवपूर्ण ढंग से मनाई। भाकपा के राज्य काउंसिल सदस्य अशोक कुमार...

लेनिन की जयंती घरों में उत्सवपूर्ण ढंग से मनाई
प्रमुख संवाददाता,अयोध्या (फैजाबाद)।Wed, 22 Apr 2020 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं  ने विश्व सर्वहारा के नेता वीआई लेनिन की 150वीं जयंती अपने घरों में उत्सवपूर्ण ढंग से मनाई।
भाकपा के राज्य काउंसिल सदस्य अशोक कुमार तिवारी ने अपने परिवार के साथ लेनिन के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाकपा के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत पाण्डेय ने भी अपने आवास पर लेनिन के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात कहा कि मार्क्सवाद के अधिष्ठाता कार्ल मार्क्स की मृत्यु के बाद लेनिन सबसे प्रमुख सिद्धान्तकार और विचारक थे।
भाकपा के महानगर सचिव एवं खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी ने भी अपने आवास पर परिवार के साथ लेनिन के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि वे अन्तर्राष्ट्रीय कम्युनिस्ट आंदोलन के उत्कृष्टतम नेता थे। सहायक जिला सचिव एसएन बागी, रामजी राम यादव, राम प्रकाश तिवारी, देवेश ध्यानी, अंकित कनौजिया, अवधेश निषाद, अवधराम यादव ने भी लॉकडाउन का पालन करते हुए शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए अपने घरों में लेनिन की जयंती उत्सव पूर्वक मनाई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें