Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCelebrating Independence Har Ghar Tiranga Campaign Continues in Lucknow
आजादी के जश्न में हर घर पहुंचा तिरंगा अभियान

आजादी के जश्न में हर घर पहुंचा तिरंगा अभियान

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में संस्कृति विभाग के राज्य संग्रहालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान जारी है। अमीरउद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज के छात्रों को छायाचित्र प्रदर्शनी और डॉक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई। डॉ. मीनाक्षी खेमका...

Aug 14, 2025 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ। आजादी के जश्न में संस्कृति विभाग के राज्य संग्रहालय की ओर से हर घर तिरंगा अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। संस्कृति विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका के मौके पर राज्य संग्रहालय में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अमीरउद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षक को प्रदर्शनी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विभाजन विभीषिका पर आधारित डॉक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई। सहायक निदेशक डॉ. मीनाक्षी खेमका ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर जागरूक और उत्साहित करने के उद्देश्य से तिरंगा बैच के साथ तिरंगे झंडे बांटे। जहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं में आजादी के जश्न को लेकर जोश में भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें