डॉ भीमराव अंबेडकर का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत : जिलाध्यक्ष विजय मौर्य
Lucknow News - काकोरी में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
काकोरी,(लखनऊ), संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने बाबा साहब के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के प्रति समर्पित रहा है, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ जिले की चारों विधानसभाओं के सभी मंडलों और बूथों पर भी बाबा साहब के चित्र एवं प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
साथ ही, जहां-जहां उनकी प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया और दीप प्रज्वलित कर सम्मान व्यक्त किया गया। जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य के निर्देशानुसार सभी मंडलों में जिले के पदाधिकारियों को प्रवासी के रूप में भेजा गया। इन प्रवासियों और मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों के बूथों पर बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बूथ समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री गौरव सिंह चौहान, जिला कार्यालय मंत्री रविराज लोधी, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडे, जिला सोशल मीडिया संयोजक रवि द्विवेदी, सह-संयोजक अजीत यादव, जिला आईटी संयोजक राजकुमार रोहित, मॉनिटरिंग टीम के सदस्य अभिषेक मिश्रा, आशु राजन सिंह, अमित कश्यप, सुरेश चौरसिया, भानु सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


