Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCelebrating 133rd Birth Anniversary of Dr S R Ranganathan in Lucknow
पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन के जीवन से प्रेरणा लें

पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन के जीवन से प्रेरणा लें

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ ने डॉ. एसआर रंगनाथन की 133वीं जयंती मनाई। मुख्य अतिथि एसएन सिंह ने पुस्तकालय की उपयोगिता पर जोर दिया। डॉ. प्रवीश प्रकाश ने रंगनाथन के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की...

Tue, 12 Aug 2025 09:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ लखनऊ शाखा की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक के सभागार में भारतीय पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन की 133वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने कहा कि पुस्तकालय की उपयोगिता कभी समाप्त नहीं हो सकती। लाइब्रेरियन को अपने पाठकों के लिए उत्तम वातावरण बनाने की आवश्यकता होती है जिससे पाठकों की पुस्तकालय में रुचि बढ़े। मुख्य वक्ता एलयू के डॉ. प्रवीश प्रकाश ने कहा कि पुस्तकालय विज्ञान से जुड़े सभी लोगों को रंगनाथन के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन सेक्रेटरी कुंवर अभिषेक प्रताप ने किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, मो. एहतिशाम, सुशील त्रिपाठी, हिमांशु अंचल, अफरोज आलम, सुनील कुमार समेत कई अन्य उपस्थित रहे।