ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊCBSE Board Result 2019: रायबरेली की ऐश्वर्या देश में दूसरे स्थान पर तो लखनऊ की आयुषी तीसरे स्थान पर

CBSE Board Result 2019: रायबरेली की ऐश्वर्या देश में दूसरे स्थान पर तो लखनऊ की आयुषी तीसरे स्थान पर

CBSE Board Result 2019: सीबीएसई 12वीं के नतीजों में राजधानी लखनऊ और रायबरेली के होनहारों का जलवा रहा है। रायबरेली के केंद्रीय विद्यालय की ऐश्वर्या ने देश में दूसरा प्राप्त किया है तो वहीं   लखनऊ...

CBSE Board Result 2019: रायबरेली की ऐश्वर्या देश में दूसरे स्थान पर तो लखनऊ की आयुषी तीसरे स्थान पर
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ।Thu, 02 May 2019 02:27 PM
ऐप पर पढ़ें

CBSE Board Result 2019: सीबीएसई 12वीं के नतीजों में राजधानी लखनऊ और रायबरेली के होनहारों का जलवा रहा है। रायबरेली के केंद्रीय विद्यालय की ऐश्वर्या ने देश में दूसरा प्राप्त किया है तो वहीं   लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी की छात्रा आयुषी उपाध्याय ने तीसरा स्थान पर हैं। आयुषी ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं। हिंदी और इतिहास में 100-100 अंक मिले हैं। अंग्रेजी, अर्थशास्त्र व भूगोल में 99- 99 प्राप्त किए है। इस परीक्षा में राजधानी से करीब 12 हजार बच्चे शामिल हुए थे।

सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। परीक्षार्थी रिजल्ट आने के बाद नतीजों को CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट  cbse nic in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 12वीं में 83.4 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। सीबीएसई का दावा, रिकॉर्ड 28 दिन में जारी किया रिजल्ट। परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार लड़कियो का पास परसेंटेज 88.7 और लड़कों का 79.9 फीसदी पास फीसदी रहा है।

इस बार टॉपर में दोनों लड़कियां शामिल हैं। हंसिका शुक्ला ने बारहवीं में टॉप किया है। हसिंका शुक्ला ने 499 अंक पाए हैं। वो डीएसपी मेरठ रोड गाजियाबाद की छात्रा हैं। वहीं करिश्मा अरोड़ा एसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फर नगर यूपी की छात्रा हैं।  करिश्मा अरोड़ा ने भी टॉप किया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें