सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, लखनऊ रीजन में 91.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

बीते वर्ष से इस बेहतर रहा रिजल्ट लखनऊ, कार्यालय संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, लखनऊ रीजन में 91.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण

बीते वर्ष से इस बेहतर रहा रिजल्ट लखनऊ, कार्यालय संवाददाताकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10 वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया। इस बार लखनऊ रीजन में 91.63 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि बीते वर्ष 91 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस बार बीते वर्ष की तुलना में रीजल्ट में सुधार हुआ है। लखनऊ में सीबीएसई 10 वीं के 41 परीक्षा केन्द्रों पर करीब 20 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 10 वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित हुई थी।लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल (सीपी सिंह फाउंडेशन) की छात्रा अनवी द्विवेदी और एक अन्य स्कूल की अक्षरा पाण्डेय को मिले 99 फीसदी अंक मिले हैं।

वहीं डीपीएस इंदिरानगर की छात्रा स्थिति गुप्ता का 98.8 और अनिका चौधरी को 98.8 फीसदी अंक मिले हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय से सम्बद्ध 30 जिलों में 10 वीं और 12 वीं में करीब 251 परीक्षा केन्द्र पर दो लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।