कैशियर पर भरोसा पड़ा भारी, 11 महीने में 7 लाख की हेराफेरी
Lucknow News - लखनऊ में संस्कृति मार्ट की संचालिका बिंदु देवी ने अपने कैशियर आशीष कुमार पर 11 महीने में करीब 7 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है। आशीष ग्राहकों से मिली नकद राशि को अपने पास रखता था और केवल यूपीआई भुगतान का हिसाब दिखाता था। जब हेराफेरी का खुलासा हुआ, तो वह फरार हो गया।
लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के पीजीआई क्षेत्र स्थित संस्कृति मार्ट की संचालिका को अपने ही कैशियर पर किए गए भरोसे की भारी कीमत चुकानी पड़ी। 11 महीने तक चुपचाप चलती रही करीब सात लाख रुपये की हेराफेरी का राज तब खुला जब मार्ट में सामान कम पड़ने लगा और हिसाब में अंतर नजर आने लगा। वृंदावन योजना के सेक्टर-18 में संचालित संस्कृति मार्ट की संचालिका बिंदु देवी ने 8 अप्रैल 2024 को कुशीनगर निवासी आशीष कुमार को 9000 रुपये मासिक वेतन पर कैशियर के पद पर रखा था। उसे नगद और यूपीआई दोनों माध्यमों से होने वाले भुगतान का हिसाब देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।आरोप
है कि आशीष ग्राहकों से मिलने वाली नकद रकम अपने पास रख लेता था और रिकॉर्ड में केवल यूपीआई का हिसाब दर्शाता था। कई बार वह यूपीआई भुगतान की रकम वास्तविक से अधिक दिखाता था, जबकि बैंक खाते में पैसा कम मिलता था। धीरे धीरे मार्ट में स्टॉक घटने लगा और हिसाब में बढ़ता अंतर शक की वजह बनता गया।बैंक स्टेटमेंट ने खोला राजचार मार्च को जब बैंक स्टेटमेंट का बारीकी से मिलान किया गया तो करीब सात लाख रुपये की हेराफेरी सामने आई। बिंदु देवी के अनुसार जब आशीष से पूछताछ की गई तो वह गाली गलौज पर उतर आया और कार्रवाई की बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने मार्ट में लगे डीवीआर से छेड़छाड़ की और 5 मार्च को फरार हो गया।मुकदमा दर्ज, तलाश जारीपुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला न केवल धोखाधड़ी की गंभीरता को उजागर करता है बल्कि छोटे कारोबारों में आंतरिक निगरानी और नियमित लेखा जांच की सख्त जरूरत की ओर भी ध्यान दिलाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


