ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊग्राम प्रधान पर हुए हमले में तीन नामजद व एक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा 

ग्राम प्रधान पर हुए हमले में तीन नामजद व एक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा 

सुलतानपुर जिले में पीपरपुर थाना क्षेत्र के नरबहनपुर के ग्राम प्रधान अशोक सिंह उर्फ डीएम पर असलहे से हुए जानलेवा हमले में ग्राम प्रधान के पिता की तहरीर पर पीपरपुर पुलिस ने तीन नामजद व एक अन्य पर हत्या...

ग्राम प्रधान पर हुए हमले में तीन नामजद व एक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा 
हिन्दुस्तान संवाद ,भादर (सुलतानपुर) ।Thu, 27 Jun 2019 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

सुलतानपुर जिले में पीपरपुर थाना क्षेत्र के नरबहनपुर के ग्राम प्रधान अशोक सिंह उर्फ डीएम पर असलहे से हुए जानलेवा हमले में ग्राम प्रधान के पिता की तहरीर पर पीपरपुर पुलिस ने तीन नामजद व एक अन्य पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। 

पीपरपुर थाना से बोलेरो जीप में सवार होकर अपने गांव छिवरहा जा रहे नरबहनपुर के ग्राम प्रधान पर बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे पीपरपुर थाना के चन्द कदम दूरी पर स्थित दुर्गापुर- अमेठी मार्ग पर स्थित पीपरपुर बाजार में पहले से घात लगाकर बेखौफ लोगों ने ग्राम प्रधान अशोक सिंह उर्फ डीएम की गाड़ी को सड़क के बीचो बीच ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके रोककर गोली मार दी थी। हमले में ग्राम प्रधान अशोक सिंह उर्फ डीएम(40) के दाहिने हाथ व एक पैर में गोली लगी। ग्राम प्रधान बोलेरो से निकल पीपरपुर थाना भागकर अपनी जान बचायी। घायल ग्राम प्रधान को पीपरपुर पुलिस ईलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर पंहुचाया। जहां से डाक्टरों ने इलाज के लिए ट्रामा सेण्टर लखनऊ भेजा दिया।

ट्रामा सेण्टर लखनऊ मे अशोक सिंह उर्फ डीएम का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष शयाम सुन्दर ने बताया मामले में ग्राम प्रधान के पिता छिवरहा निवासी सुरेन्द्र बहादुर सिंह की तहरीर पर  वैभव सिंह पुत्र कामता सिंह,जितेन्द्र सिंह उर्फ नेता और दुर्गेश सिंह पुत्र बजरंग सिंह निवासी ग्राम पीपरपुर पर नामजद व एक अन्य पर प्रधान का रास्ता रोककर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया सड़क को अवरुद्ध करने मे प्रयोग किया गया ट्रैक्टर ट्राली को थाने पर लाया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

दूसरी बार हुआ ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला:

5अगस्त 2014 को बाइक से घर जाते समय अशोक सिंह उर्फ डीएम को दुर्गापुर-अमेठी रोड पर स्थित पीपरपुर बाजार में ही असलहे से गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गयी थी। भाग्य ने साथ दिया इलाज के बाद वह बच गये। तब से वह अपनी सुरक्षा के लिए बोलेरो से आया जाया करते थे। अशोक सिंह उस समय भी ग्राम प्रधान थे। गौरव सिंह व विपुल सिंह पुत्र कामता सिंह निवासी पीपरपुर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। 

यह है मामला:

वर्ष 2014 मे ग्राम पंचायत नरबहनपुर के दुर्गापुर बाजार में भूमि विवाद को लेकर हुए दो पक्षो की मारपीट में पीपरपुर गांव निवासी कामता सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिसमें ग्राम प्रधान अशोक सिंह भी आरोपी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें