Lucknow News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध पर मां संग पीटा
Lucknow News: - निगोहां थाने में चार भाइयों पर मुकदमा दर्ज, जान से मारने की धमकी देने

Lucknow News: निगोहां के एक गांव में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और उसे उठाकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती और उसकी मां से मारपीट की। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक निगोहां के एक गांव की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव के रिंकू, देवेंद्र, सुरेंद्र उर्फ ननकू और नरेंद्र गालियां देते हुए उनके घर में घुस गए।
मां के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान वहां पहुंची युवती का हाथ पकड़कर मुंह दबाते हुए उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी भाग निकले। जाते समय आरोपियों ने एफआईआर करने पर भाई बहनों की हत्या करने की धमकी दी। निगोहां थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


