हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारपेंटर, मौत
Lucknow News - सर फाइल फोटो है लखनऊ,संवाददाता। आरध्य सिटी के आईएमजी रोड स्थित एक निर्माणाधीन

लखनऊ,संवाददाता। आरध्य सिटी के आईएमजी रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त मंगलवार शाम को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कारपेंटर की मौत हो गई।मूलरूप से सीतापुर निवासी रामलखन (40) कारपेंटर था। वह पत्नी पूनम और दो बच्चों संग परगना महोना दिनकरपुर में किराए पर रहता था। मृतक के चचेरे भाई रामेश्वर ने बताया कि मंगलवार को रामलखन आरध्य सिटी के आईएमजी रोड निवासी विनोद कुमार के निर्माणाधीन मकान में लड़की के दरवाजे का काम कर रहे थे। उनके साथ में अंकित मिस्त्री और हेल्पर दिलीप काम कर रहे थे। मंगलवार शाम अचानक रामलखन काम करते वक्त छत पर चले गए।
छत के पास से हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। वह उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


