राजकीय स्कूलों में लगेंगे करियर मेले, छात्रों को मिलेगी करियर की जानकारी

राजकीय स्कूलों में लगेंगे करियर मेले, छात्रों को मिलेगी करियर की जानकारी

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में पंख पोर्टल के तहत कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए करियर मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रबंधन कॉलेजों के स्टॉल होंगे। छात्रों और अभिभावकों को...

Nov 12, 2024 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

-पंख पोर्टल के तहत कक्षा 9 से 12 के छात्र और छात्राओं को दी जाएगी करियर की जानकारी -मेले में पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग, मेडिकल व अन्य प्रबंधन के कॉलेजों के लगेंगे स्टॉल

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता

राजकीय हाईस्कूल और इंटर स्कूलों में पंख पोर्टल के तहत करियर मेला आयोजित होंगे। कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के छात्र और छात्राओं की जिज्ञासा और आशंकाओं का समाधान मिलेगा। छात्र अपनी रुचि के अनुसार करियर चुन सकेंगे। मेले में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को कॉलेज,पाठयक्रम, छात्रवृत्ति, प्रवेश, परीक्षा, करियर, संबंधी जानकारियां मुहैया करायी जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पंख पोर्टल शुरू किया है। छात्र करियर काउंसलिंग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शासन ने जेडी और डीआईओएस को करियर मेले आयोजित करने के निर्देश जारी किये हैं।

मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि पंख पोर्टल के तहत शहर के सभी 55 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में करियर मेले का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में पॉलीटेक्निक, इंजीनियिरंग समेत अन्य संस्थानों के स्टाल लगाए जाएंगे। इनके विशेषज्ञ छात्रों और इनके अभिभावकों को ग्रेजुएशन में विषय वार पाठयक्रम चुनने के विकल्प बताएंगे। इसके अलावा डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, नीट समेत दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी देंगे। पंख पोर्टल को प्रदेश सरकार और माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुरू किया है। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि कक्षा नौ से 12 वीं के छात्रों के आगे करियर चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति होती है। अधिकांश बच्चों को करियर चुनाव में कठिनाई होती है। ताकि यह बच्चे भी सरकारी व निजी क्षेत्र में सही करियर का चुनाव कर सकें।