बैंककर्मी समेत दो पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Lucknow News - लखनऊ के मड़ियांव में एसबीआई बैंक के सामने खड़ी एक कार गायब हो गई। पीड़ित रामसुंदर त्यागी ने बैंक कर्मचारी सुनील मिश्रा पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कार की चाबी ली और जांच के बहाने कार चुरा ली।

लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव के राम-राम बैंक चौराहा स्थित एसबीआई की शाखा के सामने खड़ी कार गायब हो गई। इस मामले में पीड़ित सरोजनीनगर हनुमापुरी निवासी रामसुंदर त्यागी ने बैंककर्मी सुनील मिश्रा व अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी।सरोजनीनगर हनुमानपुरी निवासी रामसुंदर त्यागी ने बताया कि वह अपनी कार को मड़ियांव के राम-राम बैंक चौराहा स्थित एसबीआई की शाखा पर लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति जिसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कार की चाबी लेकर वाहन की जांच कराने की बात कही। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपनी कार के बारे में पूछा तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।
बाद में पता चला कि कार मौके से गायब हो चुकी है। कार में नगदी और जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे। पीड़ित ने कोर्ट में याचिका दायर की। इस पर सुनवाई के बाद मड़ियांव पुलिस को बैंककर्मी सुनील मिश्रा समेत दो अन्य कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


