ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊछावनी भी होगी स्मार्ट, बजट प्रस्ताव की हुई समीक्षा

छावनी भी होगी स्मार्ट, बजट प्रस्ताव की हुई समीक्षा

मध्य कमान मुख्यालय के अन्तरगत छावनियों में विकास के मुद्दे पर सम्मेलनलखनऊ। प्रमुख संवाददाताछावनी क्षेत्रों को भी अब स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट बनाया जाएगा। इस संबंध में मध्य कमान के अन्तरगत आने...

छावनी भी होगी स्मार्ट, बजट प्रस्ताव की हुई समीक्षा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 22 Aug 2017 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य कमान मुख्यालय के अन्तरगत छावनियों में विकास के मुद्दे पर सम्मेलनलखनऊ। प्रमुख संवाददाताछावनी क्षेत्रों को भी अब स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट बनाया जाएगा। इस संबंध में मध्य कमान के अन्तरगत आने वाली 25 छावनियों में विकास के मुद्दे पर सम्मेलन आयोजित किया गया। साथ ही वार्षिक बजट प्रस्ताव की समीक्षा भी हुई।मध्य कमान मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल बलवंत सिंह नेगी ने की। छावनी परिषदों के अध्यक्षों व मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि छावनियों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर छावनियों में विकास कार्य कराए जाएं। कूड़ा प्रबंधन से लेकर खुले में शौच मुक्ति के लिए जरूरी कार्रवाई की जाए। छावनी के लागों को अत्याधुनिक सुविधाएं का लाभ मिले। इसके साथ ही सरकारी भूमि पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसके अलावा छावनी परिषदों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा व वार्षिक बजट प्रस्तावों की समीक्षा की गई। सम्मेलन में मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष सहित रक्षा संपदा के प्रधान निदेशक, मध्य कमान के मेजर जनरल ऑपरेशन लॉजिस्टिक, छावनी परिषद के अध्यक्षों व मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें