गन्ना किसानों को हो रहे नुकसान को लेकर भाकियू ने योगी को भेजा पत्र

May 06, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गन्ने के गिरते उत्पादन और किसानों को 3200 करोड़ के नुकसान का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। भाकियू के प्रवक्ता ने चेताया कि यदि समय पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में नुकसान और बढ़ सकता है। 45 लाख गन्ना किसान इस संकट का सामना कर रहे हैं।

गन्ना किसानों को हो रहे नुकसान को लेकर भाकियू ने योगी को भेजा पत्र

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने पिछले वर्षों में गन्ने के गिरते उत्पादन एवं वर्तमान सीजन में गन्ना किसानों को 3200 करोड़ का नुकसान का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि गन्ने का संक्रमण काल चल रहा है, ऐसे में समय पर फैसले नहीं लिए गए तो आने वाला सत्र किसानों के लिए और अधिक नुकसानदायक होगा।पत्र में लिखा है कि हाल ही में समाप्त हुए गन्ना पेराई सत्र 2025-26 के चीनी मिलों के पेराई आंकड़े स्पष्ट संकेत देते हैं कि उत्पादन में निरंतर गिरावट के कारण किसानों को लगभग 3200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विशेष रूप से मुजफ्फरनगर और बिजनौर जैसे प्रमुख जिलों में ही 1300 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति हुई है। प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से चीनी मिलों द्वारा की गई पेराई का आकड़ा लगातार गिर रहा है, जिससे किसानों की आय प्रभावित हो रही है। उत्पादन का संकट विशेष रूप से सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली मंडल में देखा जा रहा है। ऐसे में यदि समय रहते ठोस और वैज्ञानिक हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो आने वाले वर्षों में यह संकट, नुकसान का आकड़ा और बड़ा हो सकता है। प्रदेश में करीब 45 लाख गन्ना किसान, 122 शुगर मिलें और करीब 50 लाख किसान-मजदूर परिवार इस फसल पर निर्भर हैं। गन्ने में आई यह गिरावट सीधे-सीधे ग्रामीण आय, रोजगार, बाजार और सामाजिक स्थिरता को प्रभावित कर रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।