ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च

सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च

हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की से हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में मंगलवार को राजधानी में कई संगठनों ने आवाज बुलंद की। भीम आर्मी के युवाओं ने पीड़ित लड़की के परिवार को न्याय और सुरक्षा दिलाने...

सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 29 Sep 2020 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की से हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में मंगलवार को राजधानी में कई संगठनों ने आवाज बुलंद की। भीम आर्मी के युवाओं ने पीड़ित लड़की के परिवार को न्याय और सुरक्षा दिलाने की मांग को लेकर परिवर्तन चौक पर कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अनिकेत धानुक ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित किए जाने की मांग की। वहीं पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

वहीं भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरना - प्रदर्शन किया। महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव शत्रोहन लाल वाल्मीकि ने दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। हजरतगंज चौराहे पर राष्ट्रीय अति दलित महासंघ ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राजू वाल्मीकि ने अम्बेडकर प्रतिमा के सामने शोकसभा की और बलात्कारियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें