नेहरू एन्क्लेव में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान
एलडीए की ओर से सोमवार को नेहरू एन्क्लेव योजना के फ्लैटों में अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एलडीए का दस्ता पहुंचने के बाद यहां...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 25 Sep 2023 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें
एलडीए की ओर से सोमवार को नेहरू एन्क्लेव योजना के फ्लैटों में अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एलडीए का दस्ता पहुंचने के बाद यहां भीड़ जुट गई। कुछ लोग टीम का विरोध करने लगे। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की ओर से अनावंटित 12 फ्लैटों का सर्वे भी किया गया। इन सभी में ताला लगा था। इसके बारे में स्थानीय निवासी कोई जानकारी नहीं दे सके। उक्त फ्लैटों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। आगे भी अभियान चलेगा।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
