कैबिनेट निर्णय- मक्के की 2400 रूपये प्रति कुंतल की दर से सरकारी खरीद को मंजूरी
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कैबिनेट ने मोटा अनाज खरीद नीति के तहत इस बार 2400 रुपये

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कैबिनेट ने मोटा अनाज खरीद नीति के तहत इस बार 2400 रुपये प्रति कुंतल की दर से मक्के की खरीद को मंजूरी प्रदान कर दी है। पूर्व में मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2225 रुपये प्रति कुंतल था, जिसमें अब 175 रुपये की वृद्धि करते हुए 2400 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। कैबिनेट ने इस बार 25 हजार मीट्रिक टन मक्का खरीदने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। साथ ही 48 घंटे में किसानों को भुगतान करने के लिए ताकीद भी की है। प्रदेश में रबी और खरीफ दोनों सीजन में अर्थात साल में दो बार मक्के की खरीद की व्यवस्था है।15
जून से 31 जुलाई तक होगी खरीदमक्के की सरकारी खरीद 15 जून से 31 जुलाई तक की जाएगी। प्रदेश के मक्का उत्पादन वाले जिले मसलन फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुर, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, बदायूं, कानपुर नगर, बुलंदशहर, हापुड़, रामपुर, संभल, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मिर्जापुर, बलिया, गोंडा सहित अन्य जिलों में इसकी खरीद की जाएगी। खरीद के लिए 150 क्रय केंद्र खोले जाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो खरीद केन्द्रों की संख्या में वृद्धि भी की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


