अत्याधिक बंद गोभी खाने से हो सकती है थायराइड की समस्या
Lucknow News - केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के स्थापना दिवस से पूर्व आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने बंद और पत्ता गोभी का अत्यधिक सेवन करने वालों को चेतावनी दी। थायराइड की समस्याएं वाले लोगों को इन सब्जियों का सेवन सीमित करना चाहिए। डॉ. कुशाग्र गौरव ने कहा कि आयोडीन की कमी वाले क्षेत्रों में यह समस्या और बढ़ सकती है।

केजीएमयू जनरल सर्जरी विभाग के स्थापना दिवस से पूर्व सेमिनार में विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी लखनऊ, वरिष्ठ संवादददाता। यदि आप बंद या पत्ता गोभी के शौकीन हैं। अत्याधिक मात्रा में बंद या पत्ता गोभी का सेवन कर रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। ऐसे लोग जिन्हें पहले से थायराइड की मामूली परेशानी है तो उन्हें अत्याधिक मात्रा में बंद या पत्ता गोभी के सेवन से बचना चाहिए। यह सलाह केजीएमयू जनरल सर्जरी विभाग के कुशाग्र गौरव ने दी। वह बुधवार को केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के स्थापना दिवस समारोह से पूर्व आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। डॉ. कुशाग्र गौरव ने बताया कि तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों की भूमि में आयोडीन की कमी होती है।
ऐसे में वहां की भूमि में उगाई जाने वाली सब्जी में आयोडीन की कमी रहती है। बंद व पत्ता गोभी में सेलीसिलेट एसिड पाया जाता है, जो थायराइड ग्रांथि से हार्मोन बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। जिसकी वजह से शरीर में थायराइड की कमी हो जाती है। समस्या गंभीर होने पर मरीज को घेघा हो सकता है। डॉ. कुशाग्र ने कहा कि सीमित मात्रा में बंद और पत्ता गोभी खाने से सेहत को नुकसान नहीं है। जिन लोगों को थायराइड संबंधी मामूली परेशानी है उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। डॉ. कुलरंजन ने कहा कि आयोडीन युक्त नमक का ही सेवन करना चाहिए। साबूत नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। यदि सेवन कर रहे हैं तो उसे धोकर खाने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदूषण से भी थायराइड की समस्या गंभीर हो सकती है। कार्यक्रम में डॉ. गीतिका नंदा ने स्तन कैंसर पर जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. केके सिंह, डॉ. अक्षय आनंद, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. सुरेंद्र समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


