व्यवसायी को फोन कर मिलने बुलाया, अधमरा कर फेंका, लूट का आरोप
लखनऊ में पुरानी रंजिश के चलते व्यवसायी फैजान पर रात को कुछ लोगों ने लोहे की राड और डंडे से हमला किया। फैजान को गंभीर चोटें आईं और हमलावर मौके से भाग गए। फैजान की तहरीर पर 6 नामजद और 13 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुरानी रंजिश के चलते व्यवसायी फैजान को रविवार देर रात फोन कर कुछ लोगों ने मिलने के लिए आगा मीर ड्योढ़ी चौकी के पास बुलाया। इसके बाद लोहे की राड और डंडे से हमला बोल दिया। व्यवसायी को अधमरा कर हमलावर भाग निकले। व्यवसायी की तहरीर पर वजीरगंज थाने में छह नामजद समेत 13 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक फैजान अहमद बावर्ची टोला के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर में लिखा कि रविवार रात वह केजीएमयू के पास सिप्स हॉस्पिटल पर थे। इस बीच एक फोन आया।
फोन करने वाले ने बताया कि वह सैफी बाड़े बोल रहा है। उसने मिलने के लिए आगामीर ड्योढ़ी चौकी के पास बुलाया। वहां पहुंचे तो कार से रिजवान उर्फ बबलू, खलील उर्फ बाबू, मेहराज उर्फ डबी, सैफी बाड़े, मुन्नू और छह से सात अन्य लोग उतरे। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर लाठी और सरिया से हमला बोल दिया। हमले के दौरान सिर फट गया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े हमलावर भाग निकले। आनन फानन लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज हुआ। फैजान के मुताबिक हमलावरों ने उनके 10 हजार रुपये भी लूट लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। लूट की बात निराधार है। हमलवारों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


