ईंट भट्ठे पर वाहन चलावाने के नाम पर 25 लाख ठगे, केस
Lucknow News - गाजीपुर के कारोबारी मो. परवेज ने विकास तिवारी पर 25 लाख रुपये, जेसीबी और दो एसयूवी हड़पने का आरोप लगाया है। परवेज का कहना है कि तिवारी ने उन्हें झूठे अनुबंध पर हस्ताक्षर कराए और किराया नहीं दिया। गाजीपुर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

गाजीपुर बी ब्लॉक निवासी कारोबारी मो. परवेज ने निगोहां के विकास तिवारी पर 25 लाख रुपये, जेसीबी और दो एसयूवी हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपी ने ईंट-भट्ठे पर लगवाने के नाम पीड़ित से वाहन लिए थे। गाजीपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। परवेज ने बताया कि फरवरी 2022 में उनका परिचय विकास तिवारी से हुआ था। उसने उन्हें बताया कि वह किराए पर लोगों से ईट भट्ठों पर वाहन चलवाता है। परवेज ने मई 2022 में फर्म का रजिस्ट्रेशन करा एक जेसीबी खरीदी और विकास को भट्ठे पर चलवाने के लिए दे दी। आरोप है कि किराया प्रति माह डेढ़ लाख रुपये तय हुआ था, मगर विकास उन्हें कभी 20 हजार और 50 हजार रुपए देता था।
परवेज ने जब विरोध किया तो ठग ने 19 सितंबर 2023 को एक लिखित अनुबंध किया और फिर उनके खाते में किसी से किराए के 25 लाख ट्रांसफर करा दिए। इसके बाद आरोपी ने भट्ठे के प्रचार के लिए उनसे उनकी दो एसयूवी भी ले ली। मगर उनका किराया नहीं दिया। इतना ही नहीं ठग ने पीड़ित को दिए 25 लाख रुपये भी वापस ले लिए। मो. परवेज का आरोप है कि 2025 तक न तो आरोपी ने उन्हें किराया दिया और न वाहन लौटाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



