बुलियन में निवेश के नाम पर बिल्डर से हड़पे 10 करोड़

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -पुलिस आयुक्त के आदेश पर चौक कोतवाली मे दो के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट -निवेश

बुलियन में निवेश के नाम पर बिल्डर से हड़पे 10 करोड़

लखनऊ,संवाददाता।कैंट निवासी एफआई कंस्ट्रक्शन के मालिक हमजा सिराज ने बुलियन ज्वेलर्स के मालिक अमर सिंह और रंजीत पर कारोबार में निवेश के नाम पर दस करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर चौक कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।हमजा ने बताया कि दो साल पहले दोस्त आरसी तिवारी ने उनका परिचय दोनों आरोपी भाइयों से कराया था। इनकी चौक सराफा बाजार में बाहुबली बुलियन एंड ज्वेलर्स प्रा. लि. नाम से दुकान है। दोनों ने उनसे अपने व्यापार का विस्तार करने की बात कहते हुए निवेश की बात कही थी।

इस सिलसिले में रंजीत के कार्यालय में कई बार बैठक भी हुई थी। आरोपियों ने निवेश की गई रकम पर प्रति माह तीन प्रतिशत मुनाफा देने का भी दावा किया था। हमजा ने बताया कि वह उनकी बातों में आ गए और 24 जून 2024 को दस करोड़ बुलियन फर्म के खाते में निवेश कर दिए। बाद में नहीं दिया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।