बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जेवर-नकदी और लैपटॉप ले गए चोर

Mar 16, 2026 03:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात अंजाम दी और लाखों रुपए के जेवर और रुपए चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार गांव गया हुआ था। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जेवर-नकदी और लैपटॉप ले गए चोर

राजधानी के इंदिरानगर सेक्टर-20 इलाके में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और लैपटॉप लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार गांव गया हुआ था। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सेक्टर-20 निवासी सोनाक्षी जैन (35), पत्नी अंकित कुमार जैन ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह अपने परिवार के साथ बच्चों की छुट्टियां बिताने बाराबंकी के रामनगर स्थित अपने पैतृक गांव गनेशपुर गई थीं।

शुक्रवार सुबह करीब 9:12 बजे सामने रहने वाली किराएदार महिला ने फोन कर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है और घर में कोई दिखाई नहीं दे रहा है। शक होने पर उसने वीडियो कॉल के जरिए घर के अंदर का नजारा दिखाया, जहां सामान बिखरा पड़ा था।यह जानकारी मिलने के बाद सोनाक्षी ने अपने पिता संजय जैन को बताया। वह तुरंत घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक सोनाक्षी भी गांव से वापस लौट आईं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अलमारी, बेड और कपड़े अस्त-व्यस्त पड़े हुए थे। अलमारी के लॉकर से करीब लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, लगभग 50 हजार रुपये नकद और एचपी कंपनी का लैपटॉप गायब था।

पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे से सुबह 5 बजे के बीच दो संदिग्ध युवक घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब तीन घंटे तक घर की तलाशी ली और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।गाजीपुर थाने के इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।