शहर में चोरों का कहर, तीनों घरों ने लाखों किए पार
Lucknow News - -चोरी की घटनाएं बीबीडी, मड़ियांव और पारा थानाक्षेत्र की -पीड़ित परिवार शादी में शामिल होने

लखनऊ, संवाददाता। चोरों के कहर से शहरवासी बेहाल हो गए। चोरों ने चार घरों के ताले तोड़कर नगदी, जेवर, इलेक्ट्रानिक सामान समेत लाखों रुपये का माल पार कर ले गए। घटनाएं उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार शादी में शामिल होने दूसरे शहर गए थे। वापस लौटकर घर आए तो उन्हें चेारी की जानकारी हुई। चोरी की यह घटनाएं बीबीडी, मड़ियांव और पारा थानाक्षेत्र में हुई। क्षेत्रीय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी शिवम मिश्रा बीते आठ फरवरी की सुबह शादी में शामिल होने के लिए परिवार संग फतेहपुर गए थे।
इस दौरान चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के अभूषण पार कर दिए। 10 फरवरी की शाम जब शिवम वापस घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा था। घर के अंदर गए तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, मूल रूप से हरैया बस्ती निवासी विपिन कुमार वर्मा परिवार संग बीबीडी के जुग्गौर दयाराम पुरवा स्थित विद्या विहार कॉलोनी में रहते हैं। पड़ोस में ही उनके रिश्तेदार विजय कुमार वर्मा भी रहते हैं। वह आठ फरवरी की सुबह चचेरी बहन की शादी में शामिल होने विपिन और विजय परिवार संग पैतृक निवास गए थे। 10 फरवरी की देर शाम वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। वह घर के अंदर गए तो सारा सामान बिखरा और आलमारी का ताला टूटा मिला। पीड़ित ने फौरन डॉयल-112 पर सूचना दी। घर में चोरी की सूचना मिलते ही बीबीडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। विपिन ने बताया कि चोरों ने उनके घर से डेढ़ लाख के जेवर और 35 हजार रुपये उड़ा ले गए। जबकि विजय के घर से लैपटॉप, मोबाइल और जेवर चोरी किए हैं। पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पारा के काकोरी मोड़ स्थित सिल्वर सिटी निवासी अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि नौ फरवरी को वह भतीजी की शादी में शामिल होने मोहान हसनगंज गए थे। चोरों ने देर रात 3:10 बजे मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे। उसके बाद आलमारी में रखे करीब साढ़े तीन लाख के जेवर और 2.80 लाख रुपये चोरी कर लिए। जब वह लौटकर घर पहुंचे तो अजय के होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




