Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBurglars Strike in Malihabad Jewelry Cash and Agricultural Equipment Stolen
चोरों ने दो स्थानों से पार किया जेवर, नकदी व कृषि यंत्र

चोरों ने दो स्थानों से पार किया जेवर, नकदी व कृषि यंत्र

संक्षेप:

Lucknow News - मलिहाबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने दो गांवों से दो

Sun, 14 Sep 2025 10:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

मलिहाबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने दो गांवों से दो घटनाओं को अंजाम देकर जेवर, नकदी व कृषि यंत्र पार कर दिया। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। मलिहाबाद के मोहम्मद नगर रहमतनगर निवासी कुंवारे ने बताया कि शनिवार की रात घर के लोग सो रहे थे। तभी मकान की एक दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने बक्सों के ताले तोड़कर चांदी की पाजेब, कमर पेटी, करधनी, पायल, झुमकी, हार, नथुनी और एक हजार की नकदी पार कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। इसके अलावा थाना क्षेत्र के ही नईबस्ती धनेवा निवासी अनिल कुमार की बाग में स्थित ट्यूबवेल की छत काटकर चोरों ने अंदर से केबिल, जीन पाइप, कृषि उपकरण सहित करीब 65 हजार का सामान चोरी कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।