Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBurglars Steal Jewelry and Cash in Indiranagar and Para Victims File Police Reports
चोरों ने अधिवक्ता सहित तीन घरों से पार किया लाखों का माल

चोरों ने अधिवक्ता सहित तीन घरों से पार किया लाखों का माल

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। इंदिरानगर में चोरों ने एक घर में घुसकर मकान मालिक व किराएदार

Jan 06, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, संवाददाता। इंदिरानगर में चोरों ने एक घर में घुसकर मकान मालिक व किराएदार अधिवक्ता के आवास के ताले तोड़ कर जेवर, नकदी सहित सहित लाखों का माल पार कर दिया, वहीं पारा इलाके में भी चोरों ने एक बंद घर से लाखों की चोरी कर ली। पीड़ितों ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंदिरानगर के सेक्टर-9 स्थित लोहिया विहार निवासी राजकुमार 28 दिसंबर को बेटे के साथ हैदराबाद गए थे। किराएदार हाईकोर्ट अधिवक्ता सचिन श्रीवास्तव 23 दिसंबर को ही पैतृक निवास गोंडा चले गए थे। 31 दिसंबर को पड़ोसी ने राजकुमार और किराएदार के दरवाजे का ताला टूटा देख सूचना दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों पीड़ित वापस लौटे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित राजकुमार के मुताबिक, चोरों ने 49 हजार रुपये, साढ़े तीन तोला सोने के जेवर, आधा किलो चांदी, दो मोबाइल और किराएदार के आवास से 80 हजार रुपये व लाखों के जेवर पार कर दिए। घटना को लेकर उन्होंने इंदिरानगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पारा के सदरौना स्थित राधेबाग रेजीडेंसी निवासी सतेंद्र कुमार रावत के मुताबिक 25 दिसंबर पर वह कंपनी के काम से देहरादून गए थे। बच्चों के साथ उनकी पत्नी मायके में थी। सतेंद्र वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा और आलमारी खुली मिली। बताया कि चोरों ने 88 हजार रुपये और लाखों के जेवर चोरी कर लिए हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।