Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBurglars Steal Cash and Jewelry Worth 2 4 Lakh from Newpara Colony
जिला जज की स्टेनो सहित तीन घरों से 2.40 लाख की चोरी

जिला जज की स्टेनो सहित तीन घरों से 2.40 लाख की चोरी

संक्षेप:

Lucknow News - न्यूपारा कॉलोनी में एक किराए के मकान से चोरों ने जिला जज की स्टेनो और अन्य किरायेदारों के घरों से 40 हजार नकद, 2 लाख के जेवरात और 4 मोबाइल चुरा लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज...

Sep 11, 2025 05:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

पारा क्षेत्र की न्यूपारा कॉलोनी में मंगलवार रात किराये के मकान में रह रही जिला जज की स्टेनो समेत एक ही मकान में रह रहे तीन किरायेदारों के घरों से चोर 40 हजार की नकदी, दो लाख के जेवरात और चार मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। तीनों पीड़ितों की संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यूपारा कालोनी में एसके मिश्रा का मकान है। जिसे उन्होंने किराये पर दे रखा है। मकान में लखनऊ के जिला जज के कार्यालय में तैनात स्टेनो वैष्णवी, राजमिस्त्री राजकुमार साहू और अनीता चौधरी अलग अलग कमरों में रहते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैष्णवी के मुताबिक वह देर रात वह कमरे में सो गईं। तभी चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए। उसके बाद चोरों ने उनके कमरे को खोलकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। लॉकर से 50 हजार रुपये के जेवरात, 17 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल चोरी कर लिए। इसी तरह रात को ही उनकी ही पड़ोसी अनीता चौधरी के यहां से 80 हजार रुपये के जेवरात, 15 हजार की नकदी व मोबाइल चोरी कर ली। राजकुमार साहू के यहां से 70 हजार रुपये के जेवरात, पांच हजार की नकदी चोरी हो गई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।