Lucknow News: बुलेट और दो लाख की मांग, विवाहिता को बेटे संग घर से निकाला

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी के हसनपुर खेवली गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर पांच वर्षीय बेटे के साथ घर से निकाल

Lucknow News: बुलेट और दो लाख की मांग, विवाहिता को बेटे संग घर से निकाला

Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी के हसनपुर खेवली गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर पांच वर्षीय बेटे के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोसाईंगंज के सुरियामऊ गांव निवासी काजल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह वर्ष पहले उसकी शादी हसनपुर खेवली निवासी रोहित से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास, ननद व जेठ दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट की मांग करने लगे।

मांग पूरी न करने पर उससे मारपीट की जाती थी। काजल का आरोप है कि करीब तीन माह पहले ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और उसे पांच वर्षीय बेटे अमन के साथ घर से बाहर निकाल दिया। उसके जेवर भी ससुराल में ही रख लिए गए। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने उससे दूसरी शादी कर ली है। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने पति रोहित, सास, ननद और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।