लोहिया में अब मिलेगा बहतर इलाज, लगेगी MRI और कॉर्डियक लेजर मशीन, बढ़ाए जाएंगे बेड

Feb 17, 2026 03:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लोहिया संस्थान में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। लोहिया संस्थान में गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए जरूरी जांचों के लिए एचएलए ट्रांसप्लांट लैब, एमआरआई और कॉर्डियक लेजर मशीन लगाई जाएगी। साथ ही कुछ वार्डों में बेड भी बढ़ाए जाएंगे, जिससे मरीजों को समय से बेहतर इलाज और भर्ती की व्यवस्था हो सके।

लोहिया में अब मिलेगा बहतर इलाज, लगेगी MRI और कॉर्डियक लेजर मशीन, बढ़ाए जाएंगे बेड

लोहिया संस्थान में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। लोहिया संस्थान में गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए जरूरी जांचों के लिए एचएलए ट्रांसप्लांट लैब, एमआरआई और कॉर्डियक लेजर मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए शासन से लोहिया संस्थान को बजट मुहैया करवा दिया गया है। साथ ही कुछ वार्डों में बेड भी बढ़ाए जाएंगे, जिससे मरीजों को समय से बेहतर इलाज और भर्ती की व्यवस्था हो सके। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से संस्थान को इस बार 1088 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

इस बार बजट में 25 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कई विभागों में आधुनिक जरूरी उपकरणों और संसाधनों को बढ़ाने का काम हो रहा है। जरूरी उपकरणों के प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं, जिससे खरीदकर इस साल के अंत तक स्थापित करने का प्रयास है। कई विभागों में जरूरत के हिसाब से बेड भी बढ़ाए जा सकेंगे। एचएलए लैब में होगी प्रत्यारोपण मरीज, डोनर की जांच डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि गुर्दा प्रत्यारोपण से पहले मरीजों और डोनर की कई जरूरी जांचें की जाती हैं। इन जांचों के लिए अब संस्थान में एचएलए ट्रांसप्लांट लैब की स्थापना की जाएगी। इससे मरीजों, डोनर की जांच तय समय पर अत्याधुनिक मशीनों से संस्थान में आसानी से हो सकेगी। ट्रांसप्लांट की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी। संस्थान में कैमरा युक्त एडवांस आपरेटिंग माइक्रोस्कोप, अत्याधुनिक एमआरआई मशीन, स्टेट ऑफ द आर्ट ड्यूल एनर्जी सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी।

साथ ही दिल के मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए अत्याधुनिक कार्डियक लेजर मशीन भी ली जाएगी। रोबोट से सर्जरी से कसरत तक कराएंगे निदेशक डॉ. सीएम सिंह और सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि संस्थान में रोबोटिक मशीन से सर्जरी को बढ़ावा देने के साथ ही पैरालिसिस के मरीजों को कसरत भी कराई जाएगी। इसके लिए पीएमआर विभाग को अपग्रेड करते हुए रोबोटिक अपर एक्सट्रीमेटी फंग्शलन थेरेपी डिवाइस खरीदी जाएगी। पैरालिसिस मरीजों को रोबोट की मदद से कसरत कराया जाएगा, जिससे मरीज के बेजान और कमजोर अंगों में तेजी से सुधार हो सकेगा। कैंसर मरीजों के लिए अत्याधुनिक रोबोटिक मशीन खरीदी जाएगी। इस रोबोटिक मशीन से कैंसर के मरीजों की बहुत ही सटीक सर्जरी संभव हो सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।